बुलंदशहर, मई 28 -- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही संविधान को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों ने चौक बाजार स्थित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण का रास्ता बनाया था और देश को सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक रूप से मजबूत किया। वह सामाजिक सदभाव और भाईचारे के प्रतीक थे। कांग्रेस पंडित नेहरू की विरासत को आगे बढ़ा रही है, देश कांग्रेस से उम्मीद लगाए बैठा है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, मु...