हल्द्वानी, मार्च 8 -- लालकुआं। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पंडित पंत से सीख लेने की बात कही गई। युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बॉबी संभल, कमल दुम्का और पंकज पांडे सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। इधर पन्त समिति के प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह रावत के कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.