मऊ, जनवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा की पहल पर मऊ रोडवेज डिपो का नामकरण घोसी के प्रथम सांसद पंडित अलगू राय शास्त्री के नाम पर होने से लोगों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव अमिला (कोट) में लोगों ने मिठाई बांट कर हर्ष प्रकट किया। मऊ डिपो के नामकरण को लेकर बीते वर्ष पांच जनवरी 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इसमें मधुबन, मुहम्दाबाद गोहना और घोसी के विधायक सहित एआरएम और आरटीओ सदस्य नामित थे। सभी सदस्यों ने मऊ डिपो का नाम पंडित अलगू राय शास्त्री रखने पर सहमति जताई थी। जिसके बाद उनके नाम का बोर्ड डिपो के भवन पर लगा दिया गया है। पंडित अलगू राय शास्त्री का जन्म 29 जनवरी 1900 को अमिला कोट गांव के एक गरीब भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने देश, समाज और संस्कृति के लिए अपना जीवन समर्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.