घाटशिला, फरवरी 11 -- घाटशिला, संवाददाता। भाजपा के द्वारा ग्रेन स्टोर पाड़ा, टाउन हॉल मउभंडार में जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव की अध्यक्षता में प.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समग्र मानवतावाद का सिद्धांत आज भी विश्व के लिए प्रासंगिक है। सबसे वंचितों की करुणापूर्वक सेवा करने और नैतिक जनजीवन जीने का पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संदेश भारत को विकसित करने की ओर अग्रसर करता रहेगा। दीनदयाल जी के विचार भारतीय समाज को प्रेरित करते रहेंगे और उनके आदर्श आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करते हैं। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष और एक प्रमुख विचारक थे, जिन्होंने अंत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.