दरभंगा, दिसम्बर 9 -- कुशेश्वरस्थान। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य व समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल सोमवार को कुशेश्वरस्थान पहुंचे। स्थानीय शिव मंदिर के पुजारी ने श्री कुणाल को विधि-विधान से कुशेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर पूजा करायी। श्री कुणाल ने भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के पंडा समाज ने संयुक्त रूप से बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर न्यास समिति के वर्तमान सचिव सहित अन्य सदस्यों के मनोनयन का विरोध करते हुए न्यास परिषद के सदस्य श्री कुणाल के समक्ष नाराजगी जताई। पंडा समाज के सदस्यों ने वर्तमान न्यास समिति के सचिव एवं सदस्यों पर मंदिर के विकास से लेकर नियमित होने वाली पूजा-पाठ सहित अन्य कार्यों में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। पंडा समाज ने कहा कि सचिव एवं सदस्...