गढ़वा, सितम्बर 30 -- रंका। अनुमंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न जगहों पर सोमवार को पंडालों का पट खुल गया। उसके साथ ही मां के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। बाजार स्थित मां दुर्गा मंडप में स्थापित मां की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। माथा टेक आशीर्वाद लिया। वहीं अलावा प्रखंड के थाना मोड़ दुर्गा मंडप, रबदा दुर्गा मंडप, सलैया दुर्गा मंडप, हूरदाग दुर्गा मंडप, खरडीहा दुर्गा मंडप, टीमन बाजार दुर्गा मंडप, रंका खुर्द दुर्गा मंडप, सेवाडीह दुर्गा मंडप, सिरोई खुर्द दुर्गा मंडप, पूरेगाड़ा दुर्गा मंडप, 22 प्लाट दुर्गा मंडप, बांदु दुर्गा मंडप, बरदरी दुर्गा मंडप, बाहाहारा दुर्गा मंडप, पिंडरा दुर्गा मंडप में भी पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने वहां पहुंच मां के दर्शन पूजन किए।

हिंदी हिन्दुस्...