संतकबीरनगर, सितम्बर 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शारदीय नवरात्र पर पंडालों में प्रतिमाएं पहुंचने लगी हैं। मूर्ति रखने के साथ ही पंडालों के सजावट पर जोर दिया जा रहा है। कमेटियां अपने पंडाल को भव्य और आकर्षक दिखाने के लिए कोई कोर सकर नहीं छोड़ रही हैं। पर्व पर घर से लेकर मंदिरों तक मां का जयकारा गूंज रहा है। वहीं शहर में दुर्गा प्रतिमा की भव्यता के लिए आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडालों को तैयार किया जा रहा है। अधिकतर प्रतिमाओं का पट सप्तमी तिथि को खुलेगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ पांडालों में देवी दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। जिले में 22 सितम्बर से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया। यह प...