संतकबीरनगर, अगस्त 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में स्थापित गणपति पंडालों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश के जयकारे गूंज रहे हैं। जिले में 95 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित हुईं। शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए पंडाल खुल गए। गोला बाजार, सब्जी मंडी, बरदहिया रोड, समय माता मंदिर में प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं काफी लोग घरों में भी पूजन-अर्चन कर रहे हैं। मुंबई का प्रचलित गणेशोत्सव अब संतकबीरनगर में भी प्रमुखता से मनाया जा रहा है। लालबाग के राजा की पूजा धूमधाम से शुरू हुई। रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश का जन्मोत्सव भाद्र मास के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को हुआ था। इस पर्व को पूरे देश में मनाया जाता है। प्रथम पूज्य का दर्जा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.