पलामू, मार्च 25 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले अंतर्गत पंडवा कस्बे में रविवार की रात करीब आठ बजे खाना पकाने के दौरान सगे भाई गणेश भुइयां और राजन भुइंया के घर में आग लग गई। इससे दोनों का खपरैल का घर जलकर राख हो गया है। दोनों भाई दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और स्थानीय स्तर पर काम नहीं मिलने पर प्रवासी मजदूर के रूप में भी जीवन-यापन करते हैं। घर जलने से दोनों भाइयों के समक्ष आवासन की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। भुक्तभोगी गणेश भुइयां और राजन भुइंया ने बताया कि घर में खाना पकाने के दौरान लकड़ी का तिल्ली खपरैल में जा पहुंचा जिससे आग लग गई। दोनों भाइयों और गांव के लोगों के सहयोग से आग बुझाया गया। परंतु आग बुझाए जाने तक सबकुछ जल चुका था। घटना रविवार के रात्रि करीबन 8 बजे की है। घर जल जाने की सूचना मिलने पर पंडवा की मुखिया सिंधु देवी के पति सह सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.