पलामू, मई 18 -- पंडवा। पलामू जिले अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के पाटन मोड़ स्थित गुरुकुल विद्यालय में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ राजीव नयन, डॉ विनीत कुमार ने ज्ञान, विज्ञान और क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सिविल सर्जन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बावजूद बच्चों ने बेहतर विज्ञान प्रदर्शनी सजाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...