पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मोमिन कांफ्रेंस की पलामू यूनिट के तत्वावधान में गुरुवार को पड़वा प्रखंड के मझिगांव गांव में स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मो. वजाहत अंसारी, मोमिन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. हुमायूं अंसारी, विशिष्ट अतिथि सह कांग्रेस पार्टी के युवा नेता प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुलेमान अंसारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लातेहार के जमील अख्तर आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शहीद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मो. वजाहत अंसारी ने कहा कि आबादी के अनुपात में सभी जाति के विकास के लिए नौकरी और सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत ह...