सिमडेगा, जुलाई 8 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। एनएच 143 में स्थित छिंदा नदी में बना पंडरीपानी पुल जर्जर हो गया है। करोड़ो की लागत से यह पुल लगभग दो वर्ष पूर्व ही बनाया गया है। लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखे जाने के कारण यह पुल जर्जर हो गया है। यह पुल ओडि़सा राज्य को जोड़ती है।यहां से रोजाना हजारो छाटी बड़ी वाहनों गुजरती है। वहीं पुल निर्माण की स्वीकृति भी काफी लंबे समय बाद मिली थी। लेकिन इसमें भी भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। यही कारण है कि महज दो वर्षों में ही पुल में बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। जहां वाहन चालकों की थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। जर्जर पुल के कारण यहां पहुंचते ही वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है। वहीं छोटी गाड़ियों काफी मुश्किल से पार होती है। गड्ढे से बचने के लिये वाहन कट मारते है। जिससे बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.