रांची, नवम्बर 16 -- रांची संवाददाता। रांची के पंडरा स्थित बीडी पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रांची जिला और लेक व्यू हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने 21 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के लाभ और भ्रांतियों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। सभी रक्तदान करनेवालों को ब्लड डोनर कार्ड और मेडल से सम्मानित किया गया। इनमें आलोक कुमार पांडेय, बृजमोहन ओझा सहित कई रक्तवीर शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...