पिथौरागढ़, जनवरी 7 -- पिथौरागढ़। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से विभिन्न तरह के प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। बुधवार को‌ देवतपुर चौड़ा में जीवन केयर फाउंडेशन की ओर से हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान संगीता देवी ने किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने को कहा। बाद में बारी बारी से लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नाकोट, कासनी, रिखाई, मढ़खड़ायत में भी हुए कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र बांटे गए। आरपीएल कार्यक्रम के जिला समनव्यक मयंक बंसल ने बताया कि उन्नत कौशल प्रशिक्षण के तहत बीओसीडब्लयू में पंजीकृत मजदूरों व उनके आश्रितों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए करीब 15 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया गया। बंसल ने आमज...