सहारनपुर, फरवरी 12 -- उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनके द्वारा अपने पंजीयन का नवीनीकरण अभी तक नहीं करवाया गया है, वो 15 फरवरी तक अपना नवीनीकरण करा लें। सहायक श्रमायुक्त प्रवीण चन्द्र दत्त ने बताया कि ऐसे सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनके द्वारा 4 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे अपने पंजीकरण का नवीनीकरण 15 फरवरी तक अवश्य करा लें। इसके बाद जिन श्रमिकों का पंजीकरण नवीनीकरण नहीं होगा उनको निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...