रांची, जुलाई 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त सात राजनीतिक दलों में से दो राजनीतिक दल ने ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखा। अन्य पांच राजनीतिक दलों का अभी भी पता नहीं चल पा रहा है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को वैसे पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त सात राजनीतिक दलों, जिनका कोई पता नहीं चल पा रहा था, उन्हें सूची से हटाने का भारत निर्वाचन आयोग से निर्देश प्राप्त है। इन राजनीतिक दलों के अध्यक्ष-महासचिव को पार्टी की तरफ से शपथ पत्र सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष लिखित पक्ष रखने के लिए पत्र निर्गत किया गया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष बैठक में रांची के जनसाधारण पार्टी और झारखंड विकास दल के सक्षम पदाधिकारियों द्वारा अपने राजनीतिक दल के अस्तित्व के लिए अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.