सहारनपुर, नवम्बर 21 -- चिकित्सकों की संस्था नीमा की बैठक में कन्या भरूण हत्या पर चिंता जताते हुए समाज को जागरूक करने का निर्णय लिया गया । अधिकारियों द्वारा पंजीकृत चिकित्सकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस पर रोक न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई । संस्था का विस्तार करते हुए नए सदस्यों डॉ गौरव सैनी, डॉ कृतिका सैनी, डॉ रविकान्त सैनी, डॉ राकेश सिंह व डॉ अंशुल सैनी को सदस्यता प्रदान कर शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता डॉ ब्रजेश गुप्ता व संचालन सचिव डॉ एसआर सैनी ने किया । डॉ निर्मल जैन, डॉ मनोज जैन, डॉ राज के वर्मा, डॉ जयचंद सैनी, डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ अरुण शर्मा, डॉ विनीत अग्रवाल डॉ सुनीता अग्रवाल, डॉ वीना सैनी , डॉ अमित गर्ग आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.