बलरामपुर, दिसम्बर 6 -- बलरामपुर। उद्यान विभाग किसानों को रबी सीजन के सब्जी बीज जैसे गोभी, मटर, सिमला मिर्च, हरी मिर्च, धनियां, पालक समेत अन्य बीज उपलब्ध कराएगा। जिला उद्यान अधिकारी संतोष दुबे ने बताया कि विभाग में पंजीकृत किसानों को शीघ्र ही बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिन किसानों का पंजीयन नहीं ऐसे लोग विभाग में पंजीयन करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...