गिरडीह, जनवरी 4 -- सरिया। सरिया प्रखंड सभागार में शनिवार को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पंचायत सचिव, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, अस्पताल कर्मी एवं नगर पंचायत के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला से पहुंचे जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र दुबे ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण की अनिवार्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर पंजीकरण से न केवल कानूनी प्रक्रिया पूरी होती है, बल्कि आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होती है। उन्होंने पंजीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने का निर्देश दिया। बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी पंचायतों को निर्देशित किया गया कि पंजीकरण में त्रुटि न हो और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.