गिरडीह, फरवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीओसीडब्ल्यू झारखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत दिहाड़ी मजदूरी करने वाली सरिया प्रखंड की आठ महिला मजदूर अपना श्रम पंजीकरण करवाने के लिए लम्बे समय से तरस रही है। थक हारकर इन सबने डीसी को आवेदन देकर अपना पंजीकरण करवाने की मांग की है। आवेदन में काजल, रवीना, रेणु, रिंकी, गौरी, लक्ष्मी, फूलमति और रेखा ने डीसी को आवेदन देकर कहा है कि वे लम्बे समय से मजूदरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। मजूदरों के लिए चलाई जा रही सरकार की कई लाभकारी योजनाओं का लाभ इन महिला मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है। डीसी को दिए आवेदन में कहा गया है कि श्रम पदाधिकारी की मनमानी की वजह से इन सबका निबंधन नहीं हो पाया है जिस वजह से इनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। महिला मजदूरों ने डीसी को दिए आवेदन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.