मैनपुरी, दिसम्बर 3 -- ट्रक लेकर मैनपुरी से गुजर रहे ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को उसका चाचा जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का शव अकड़ा हुआ था और संदिग्ध मौत लग रही थी। पुलिस को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। बुधवार की शाम 5:20 बजे कोतवाली क्षेत्र सिंधिया तिराहे के निकट बजरंग पेट्रोल पंप से मृत अवस्था में 32 वर्षीय पाल सिंह पुत्र भूटा सिंह निवासी धर्मशाला थाना बागा पंजाब को उसका चाचा गुरप्रीत जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पंजाब से चाचा भतीजे ट्रक लेकर आए थे। चिकित्सक के अनुसार युवक का शरीर अकड़ चुका था। शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.