देवरिया, फरवरी 17 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। होली नजदीक आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। देवरिया के रास्ते बिहार में शराब की खेप पहुंच रही है। रविवार की रात बनकटा थाना क्षेत्र से बिहार में प्रवेश 800 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर प्रवेश करते ही ट्रक को मैरवा पुलिस ने पकड़ लिया। शराब आलू व भूसे की आड़ में रख कर जालंधर से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। इसकी भनक देवरिया पुलिस को नहीं लगी। एसपी देवरिया संजीव सुमन ने सभी बार्डर इलाके के सभी चेकपोस्टों पर सघन तलाशी के निर्देश दिया है। बावजूद इसके शराब की खेप बिहार में पहुंच रही है। रविवार की रात मैरवा के थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ वाहनों की धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। अचानक एक ट्रक आया। ट्रक की पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान आलू व भूसे के नीचे पंजाब निर्मित 800 ...