आरा, जनवरी 9 -- -बिहिया चौरास्ता के समीप वाहन जांच के दौरान ट्रक में आलू के नीचे शराब भरी पेटियां मिलीं -मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप -डीएम के आदेश पर विभाग की ओर से जिले भर में चलाई जा रही है छापेमारी अभियान आरा, हमारे संवाददाता। पंजाब से मुजफ्फरपुर जा रही एक करोड़ रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब भोजपुर में जब्त की गई है। वाहन जांच के दौरान शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने यह सफलता हासिल की। इस दौरान मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसे देर शाम जेल भेज दिया गया। टीम की ओर से बिहिया चौरास्ता के समीप वाहन जांच के दौरान 12 चक्का ट्रक में ऊपर से सड़े आलू के नीचे शराब भरी पेटियां मिलीं। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। डीएम तनय सुल्तानिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.