फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- पंजाब से बिहार के लिए शराब ले जाते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस शराब की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। फिरोजाबाद की थाना मटसेना व एसओजी, सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ट्रक से 810 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक प्रभारी एसओजी प्रेम शंकर पाण्डेय, थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी थाना मटसेना पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान आगरा की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। रोकने का इशारा किया तो च...