हरिद्वार, मार्च 21 -- भाकियू टिकैत गुट ने पंजाब-हरियाणा की सीमा पर धरना दे रहे किसानों को पंजाब सरकार की ओर से हटाए जाने पर जिला मुख्यालय रोशनाबाद में धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार डरा धमकाकर किसानों के आंदोलन को दबा रही है। पिछले 13 महीनों से किसान अपने फसल के दाम बढ़वाने के लिए धरना दे रहे थे। उन्हें पंजाब सरकार ने मारपीट कर उठा दिया। कहा कि इस कार्यवाही को लेकर पूरे देश के किसानों में आक्रोश है। कहा कि बलपूर्वक किसानों का धरना समाप्त करवाया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.