शिमला, मार्च 22 -- पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों पर लगातार हो रहे हमलों ने प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों में भिंडरावाले के पोस्टर चिपकाने और बसों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों और बस कर्मियों में दहशत का माहौल है। इस मुद्दे को हिमाचल विधानसभा में भी उठाया गया वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री से बातचीत की है। हालांकि अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है और हिमाचली बसों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जिसके बाद अब सरकार विवाद का समाधान निकलने तक एचआरटीसी बसों का रात्रि ठहराव पंजाब में बंद करने का फैसला ले लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को कहा कि जब तक आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार बसों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.