दरभंगा, फरवरी 4 -- बहेड़ी (दरभंगा), संवाद सूत्र। प्रखंड की पघारी पंचायत के दो युवकों की पंजाब के होशियारपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में पघारी गांव के वार्ड-10 निवासी रामप्रवेश मंडल के पुत्र मिथुन कुमार मंडल (35) और वार्ड-11 निवासी मुक्ति साहु के पुत्र विविध साहु (45) के रूप में हुई है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे दोनों युवक एक ही स्कूटर पर सवार होकर पठानकोट से जालंधर स्थित किराए के मकान पर लौट रहे थे। इसी दौरान होशियारपुर जिले के मुकेरिया थाना अंतर्गत बंगला चुंग गांव के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.