शामली, सितम्बर 7 -- कस्बे के मोहल्ला मोलालान के समाजसेवियों ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। इस नेक कार्य में समाजसेवी गुड्डू अमीर और मोहम्मद तहरीम अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर आटा, चावल, दाल, कपड़े, कंबल, और अन्य आवश्यक वस्तुएं एकत्र करना शुरू कर दिया है। संस्था के लोगो का का कहना है कि यह राहत सामग्री ट्रकों के माध्यम से जल्द ही पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों तक पहुँचाई जाएगी, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.