नई दिल्ली, फरवरी 10 -- पंजाब में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेताओं के कथित दलित-विरोधी बयानों ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर 'पहले बैंड बजाता था' जैसी टिप्पणी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग की 'गर्दन मरोड़ने' वाली कथित धमकी ने दलित समाज की भावनाओं को आहत किया है। AAP ने इसे पूरे दलित भाईचारे का अपमान बताते हुए कांग्रेस की 'दलित-विरोधी मानसिकता' को बेनकाब कर दिया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कड़ा ऐतराज जताया और कांग्रेस से 24 घंटे में माफी की मांग की, लेकिन चुप्पी के बाद AAP ने चंडीगढ़ में भारी विरोध प्रदर्शन किया।अभी तक नहीं मांगी गई माफी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि दलितों का अपमान ...