नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- पंजाब के न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में पहली बार मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया। महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम में तीन पंजाबी खेल रहे थे, लेकिन तीनों ही पंजाबियों की बोलती बंद हो गई। अपने ही होम ग्राउंड पर पंजाबी खिलाड़ियों की शामत आ गई। यहां तक कि जसप्रीत बुमराह को भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने नहीं बख्शा। उनके करियर का भी ये शर्मनाक मैच साबित हुआ। पहले बात करते हैं 3 पंजाबी खिलाड़ियों की तो इनमें एक तो अर्शदीप सिंह, दूसरे थे शुभमन गिल और तीसरे थे अभिषेक शर्मा। ये तीनों ही खिलाड़ी पंजाब से आते हैं और पंजाब के लिए ही डोमेस्टिक क्रिकेट इन्हीं मैदानों पर खेलते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका क...