नई दिल्ली, मार्च 22 -- दिल्ली में हार के बाद अब पंजाब में आम आदमी पार्टी का पूरा ध्यान है। साल 2027 के विधान सभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक दिन पहले पंजाब में आप के नए प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्ति के बाद अब भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और कई मंत्रियों को शक्तिशाली बनाया जा सकता है। हाईकमान के पास कई मंत्रियों की शिकायतें भी पहुंची हैं, ऐसे में उनकी छुट्टी हो सकती है। डॉ. इंद्रबीर निज्जर को पहले मन्त्री पद से हटा दिया गया था लेकिन हाल ही में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अमृतसर में विधायक इंद्रबीर निज्जर के निवास पर गए थे। माना जा रहा है कि डॉ. इंद्रबीर निज्जर को दोबारा लाया जा सकता है या उनको अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी पंथक सिख सियासत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.