बिजनौर, मार्च 29 -- चांदपुर में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न पर पंजाब के बॉर्डरो पर चल रहे किसान आंदोलन को कुचले के विरोध मे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम नितिन तेवतिया को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा है। मंडल अध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा की पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमन अभियान चला रही है। देश के संविधान के अनुसार देश के नागरिकों को अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करने का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है। लेकिन पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में 5 मार्च से किए जाने वाले सात दिवसीय धरने को तारपीडो कर पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया। 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.