बदायूं, सितम्बर 24 -- शेखूपुर के पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खां ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए बीड़ा उठाया है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कस्बा व आसपास के जनसहयोग की मदद से सात लाख 64 हजार की धनराशि एकत्र की है। पूर्व विधायक ने बताया कि कस्बा के लोगों ने खुलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहयोग दिया है। इस धनराशि से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जरुरी सामान खरीदा जाएगा। कहा कि लोगों के सहयोग से खरीदी गई सामग्री को लेकर वह बुधवार को टीम के साथ पंजाब जाएंगे। इस मौके पर पेशे इमाम हाफिज रफ़ी अहमद,सभासद छोटे खां,नजमुल अंसारी,सभासद मतीन अंसारी,छोटे अंसारी, शमशुल कमर अंसारी, नदीम खां, मतीन खां आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.