पूर्णिया, फरवरी 21 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को भवानीपुर पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार आरोपी भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के सिंघियान सुंदर निवासी मनोज मंडल का पुत्र प्रभात कुमार है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है। वहीं इस कांड के फरार आरोपी झुल्लु कुमार के घर से पुलिस ने 33 हजार 700 रुपया नकद बरामद किया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध लुधियाना में कांड संख्या 13/26 दर्ज है और इस घटना की मॉनिटरिंग पंजाब पुलिस के आईजी स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के द्वारा एक बड़े अधिकारी के साथ साईबर क्राइम की घटना को अंजाम दिया गया है। इस हाई प्...