आगरा, जनवरी 28 -- खेल निदेशालय द्वारा उप्र वालीबाल संघ के सहयोग से अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का बुधवार को एकलव्य स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। पहले दिन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। टीमों ने एक-एक अंक के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में वॉलीबाल प्रशंसक एकलव्य स्टेडियम पहुंचे। एकलव्य स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक व आगरा वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने किया। उद्घाटन समारोह में स्टेडियम के जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग व मलखंब के खिलाड़ियों ने अपने करतबों से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। पहले दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.