हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी। पंजाब नेशनल बैंक हल्द्वानी मंडल की यूएसनगर जिले में जयनगर दिनेशपुर रोड पर नई शाखा का शुरू हो गई है। यह शाखा पहले मटकोटा क्षेत्र में संचालित हो रही थी, जिसे ग्राहकों की बढ़ती संख्या और बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानांतरित किया गया है। नई शाखा का उद्घाटन अंचल प्रमुख देहरादून अनुपम ने किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख हल्द्वानी सिद्धार्थ अधिकारी और उपमंडल प्रमुख संजीव पुरोहित, शाखा प्रभारी स्वाति बंगा, मुख्य प्रबंधकगण, यूनियन प्रतिनिधि, स्टाफ सदस्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...