नई दिल्ली, फरवरी 6 -- पंजाब सरकार ने राज्य को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने विदेश-आधारित गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू किया। इस ऑपरेशन के पहले दिन ही पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए विदेशी गैंगस्टरों के सहयोगियों और साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह अभियान पंजाब में संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- कॉलेज प्रधानगी विवाद में गई आप नेता लक्की की जान, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 72 घंटों की लगातार और व्यापक कार्रवाई चल रही है। इस अभियान में राज्य भर से 12,000 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.