मोनी देवी, मार्च 8 -- पंजाब के लुधियाना में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां फोकल प्वाइंट फेज-8 में स्थित कोहली डाइंग फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। धमाका इतना तेज था कि 2 मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हादसे के वक्त यहां 15 से 20 मजदूर नीचे दब गए। हादसे के आधा घंटा बाद 12 से अधिक मजदूर मलबे से बाहर निकल आए। उनमें से एक का पैर कट गया। 6 लोगों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अभी भी करीब 6 मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। डीसी जतिंदर जोरवाल ने बताया कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। हमारी पहली कोशिश मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीमे रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- स्टालिन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.