संभल, अक्टूबर 6 -- पंजाब में आई भीषण बाढ़ के चलते प्रभावित किसानों की मदद के लिए बाढ़ कोऑर्डिनेशन समिति का प्रतिनिधिमंडल 13 अक्टूबर को पंजाब रवाना होगा। राहत सामग्री में बीज, खाद और खेतों को उपजाऊ बनाने के लिए डीजल भेजा जाएगा। जिससे बाढ़ से प्रभावित किसानों को फिर से खेती की राह पर लाया जा सके। रविवार को भारतल सिरसी स्थित संत जोगा सिंह स्मारक पर आयोजित बैठक में समिति के प्रतिनिधियों ने राहत अभियान की रूपरेखा साझा की। जिसमें समिति के वरिष्ठ सदस्य सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता रहा है। इस बार बाढ़ ने उसकी उपजाऊ ज़मीन को तबाह कर दिया। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसके पुनर्निर्माण में योगदान दें। उन्होंने बताया कि सहयोग राशि को पारदर्शी ढंग से सही ज़रूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र चिन्हित कर सेवा कार्य किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.