पीलीभीत, सितम्बर 10 -- बीसलपुर। पंजाब के दो संदिग्ध साधु भेषधारी बीसलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। बीसलपुर पुलिस पंजाब पुलिस से संपर्क कर दोनों संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मंगलवार को एक संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को दोनों संदिग्धों के बारे में जानकारी दी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों को पकड़ लिया। उनसे धर्म व धार्मिक सवाल किए गए तो वे जवाब नहीं दे सके। दोनों साधु भेष धारियों की नजर बाजार की दुकानों पर थी। दुकानदारों को दोनों पर शक हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से एक समुदाय विशेष से जुड़े दस्तावेज पाए जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.