हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- राठ, संवाददाता। स्वामी ब्रह्मानंद के 131वें जन्मोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के समापन पर 29 कुश्ती हुई। दंगल का प्रारंभ ब्रह्मानंद प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ.इंद्रपाल सिंह एवं प्राचार्य प्रो.सुरेंद्र सिंह ने स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पहली कुश्ती में हमीरपुर के संगम को कानपुर के राजू पटखनी दी, मोहित महोबा ने देव बरेली को, भूपेंद्र मथुरा ने श्याम सुंदर बनारस को, शिवा एटा ने विवेक हरियाणा को, सोयब लखनऊ को सोनू बरेली ने पटकनी दी। सोनू बरेली को नजाकत अली बांदा ने हराया, पुष्कर सिंह फतेहपुर को चीता लुधियाना पंजाब ने जोरदार पटकनी दी। जिसे देखकर दर्शक खड़े होने पर मजबूर हो गए। बाबा बजरंगी अयोध्या और राणा मुजफ्फरनगर के बीच हुई कुश्ती में बाबा बजरंगी ने जीत दर्ज की।...