हापुड़, नवम्बर 28 -- पंजाब से आलू आने पर पुराने आलू के रेट एक कुंतल पर करीब 600 रुपये कम हो गए थे। किसानों के पास रखे पुराने आलू के दाम केवल सहालग के सहारे ही रह गए है। दूसरी तरफ पुराने आलू को रखने का कोल्ड स्टोर में बस एक दिन शेष रह गया है। मंडी में नये आलू की आवक अभी नहीं हुई है है। क्योंकि इस बार अक्तूबर में ज्यादा बारिश के चलते किसान अगैते आलू नहीं बो पाया था। हालांकि कई दिन से पंजाब से आ रहे आलू ने पुराने आलू के रेट बिगाड़ दिए है। एक सप्ताह में पंजाब से आलू यूपी की मंडियों में आलू पहुंच गया । एक सप्ताह पूर्व आलू का रेट करीब 1600 से 1800 रुपये कुंतल था। परंतु पिछले सप्ताह यह रेट आधे हो गए थे। अब साढ़े 4 सौ से 500 रुपये कट्टा बिक रहा हैं। पंजाब से मंडी पहुंचा नया आलू- पंजाब से जहां नया आलू आ गया है। पंजाब से आलू ने कोल्ड स्टोर में रखे ...