नई दिल्ली, अगस्त 31 -- पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते पंजाब की नदियों इन दिनों कोहराम मचा रही हैं। पंजाब के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। कई गांव डूब गए हैं और फसलें तहस-नहस हो गई हैं। ऐसे में बीएसएफ भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी है। वहीं भगवंत मान सरकार ने प्रशासन से लेकर अपनी कैबिनेट को फील्ड पर उतार दिया है। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने अपने यूथ और महिला विंग के वॉलंटियर्स को भी मैदान में उतारा है। पंजाब के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राज्य सरकार द्वारा भेजी जा रही राहत सामग्री को प्रभावित लोगों के बीच सही ढंग से और सही समय पर पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी के यूथ औऱ महिला विंग के वॉलंटियर्स भी अब बाढ़ से प्रभावित लोगों तक पहुंच कर राहत कार्यो में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। AAP के मुताबिक, वर्तमान में यूथ और महिला वि...