नई दिल्ली, मई 8 -- आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले के वेन्यू में बदलाव हुआ है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 11 मई को धर्मशाला में होने वाला था लेकिन पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिसके कारण बीसीसीआई को आखिरी समय में इस मैच के वेन्यू में बदलाव करना पड़ा। गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल ने इसकी पुष्टि की। मैच दोपहर में होगा। पटेल ने कहा ,'' बीसीसीआई ने हमने अनुरोध किया था जो हमने स्वीकार कर लिया। मुंबई की टीम आज शाम यहां पहुंच रही है और पंजाब की यात्रा के कार्यक्रम के बारे में बाद में पता चलेगा।'' धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच होना है। इसके बाद 11 मई को पंजाब और मुंबई इंडियंस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.