जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर एफसी के आगामी इंडियन सुपर लीग मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 21 फरवरी को शाम 7.30 बजे पंजाब एफसी के खिलाफ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होने वाले मैच के लिए अब तक 8000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद लगातार दूसरे घरेलू मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में खासा जोश है। स्टेडियम के कई स्टैंड तेजी से भर रहे हैं और समर्थक एक बार फिर फर्नेस में विरोधी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल बनाने की तैयारी में हैं। क्लब प्रबंधन के अनुसार सभी टिकट पूरी तरह डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...