नई दिल्ली, फरवरी 21 -- पंजाब में अमृतसर देहात के थाना व्यास के अधीन आने वाली पुलिस चौकी रइया को आतंकियों ने शुक्रवार देर रात विस्फोटकों से उड़ाने के प्रयास को पुलिस ने नाकाम कर दिया। समय रहते पुलिस ने विस्फोटक बरामद कर लिया और निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शनिवार तड़के बम निरोध दस्ते को बुलाकर विस्फोटक को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने कहा कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। शनिवार सुबह तक मामले को लेकर आरोपियों का पता नहीं लग सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...