रांची, फरवरी 22 -- रांची। हरमू स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को पंजाबी हिंदू समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कविता पाठ, फागुनी गीतों व गजलों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया, जिस पर लोग जमकर थिरके। समारोह के अंत में सभी ने पारंपरिक होली व्यंजनों का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...