बरेली, अप्रैल 12 -- बरेली। पंजाबी महासभा महिला इकाई ने शुक्रवार को सिविल लाइंस के एक होटल में बैसाखी पर्व मनाया। कार्यकम स्थल को रंग बिरंगे अंदाज में पंजाबी नृत्य करते जोड़ों के कट आउट से सजाया गया। सभी सदस्य रंग बिरंगे पंजाबी परिधान पहनकर आईं। ढोल और नगाड़ों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। महिलाओं को मनोरंजक खेल खिलवाए गए। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...