बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। पंजाबी महासभा का भव्य लोहड़ी मेला 8 जनवरी को हवेली रिजॉर्ट फन सिटी में आयोजित किया जा रहा है। इस बार लोहड़ी उत्सव बेटियों को समर्पित किया गया है। महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया और भाजपा के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम, सहारनपुर विधयक राजीव गुंबर, विधायक पलिया हरविंदन कुमार साहनी, उत्तराखंड से विधायक तिलक राज बेहड़, शिव अरोरा होंगे। इस मौके पर पंजाबी गायक नवाब साहब की रंगारंग प्रस्तुति होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...