नई दिल्ली, जनवरी 28 -- आशीष गुप्ता नई दिल्ली। दिल्ली-रोहतक रोड को पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर तक सिग्नल फ्री बनाने के साथ छह लेन चौड़ा किया जाएगा। सिग्नल फ्री करने के लिए सात क्रॉसिंग की जगह पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इससे टिकरी बॉर्डर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के रास्ते सीधे निकल जाएंगे, उन्हें कहीं रुकना नहीं पड़ेगा। जिन्हें मुड़ना होगा, वह फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न ले पाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सलाहकार को इसी अनुसार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश दिए हैं। छह माह में डीपीआर बनकर तैयार होगी। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि इस कदम से सफर में लोगों के कम से कम 20 मिनट बचेंगे। दिल्ली-रोहतक रोड राजधानी के लाइफलाइन मार्गों में शामिल है। बीत वर्ष अक्टूबर तक इस रोड की देखरेख का जिम्मा दिल्ली सरका...